बुटनाडीह के लापता युवक का शव खुंटरी पोलिटेक्निक के समीप मिला
बुटनाडीह के लापता युवक का शव खुंटरी पोलिटेक्निक के समीप मिलाबुटनाडीह के लापता युवक का शव खुंटरी पोलिटेक्निक के समीप मिलाबुटनाडीह के लापता युवक का शव ख

जरीडीह थाना क्षेत्र के खुंटरी पॉलिटेक्निक के नीचे एक तालाब के समीप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रो में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद उनकी सूचना जरीडीह पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि जांच में पाया गया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। प्रथम दृष्टया से हत्या की अंदेशा हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलअस्पताल भेज दिया है।आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाने के उपरांत पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के लिए व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की है।
जिसके बाद मृतक की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछड़ी बुटनाडीह निवासी 19 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह पिता नन्द किशोर सिंह सिंह के रुप में हुई। उनके परिजनो ने थाना में आ कर शव का शिनाख्त किया। मालूम हो कि मृतक 24 फरवरी को अपने घर से निकला था। घर नहीं पहुंचने पर सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया था। जहां उनकी सूचना देने वालो पर 10 हजार का ईनाम का जिक्र भी किया गया था। दुसरी ओर मृतक के परिजनो ने बुधवार को पेटरवार थाना में सन्हा दर्ज किया है। शव मे किसी हथियार से चोट के निशान नहीं मिले हैं।मृतक के शव को पेड़ के दो टहनियां के बीच सर के गर्दन को बहुत बुरी तरह दबाया गया है। मामला को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है। देर शाम शव को पोस्टमार्डम के बाद परिजनो को शव सौपा गया। दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, मुखिया लीलावती देवी पंसस राजाराम सोरेन मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


