Bokaro News: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी से नाराज मजदूर ने दोस्त की हत्या कर शव कुएं में फेंका
Bokaro News: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी से नाराज मजदूर ने दोस्त की हत्या कर शव कुएं में फेंकापत्नी पर अश्लील टिप्पणी से नाराज मजदूर ने दोस्त की हत्या कर शव कुएं में फ

Bokaro News: बरमसिया ओपी क्षेत्र में 19 वर्षीय सागर कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी को लेकर लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों और छींटाकशी से नाराज होकर 50 वर्षीय मानिक मांझी ने अपने साथी मजदूर सागर कुमार की हत्या कर शव को जंगल स्थित कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके स्वीकारोक्ति बयान से पूरे मामले का खुलासा हुआ। चास एएसपी वेदांत शंकर ने सोमवार को बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पीपरकुदर निवासी सागर कुमार 15 जुलाई की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों को जानकारी मिली कि उसे आखिरी बार मानिक मांझी के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर परिजनों ने 18 जुलाई को उसके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जांच प्रक्रिया
जांच के दौरान आरोपी अपने घर और ससुराल दोनों जगहों से फरार मिला, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर आगरडीह के समीप सिद्धाटांड़ जंगल स्थित एक पुराने कुएं से सागर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक और डंडा भी जब्त कर लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों के बीच मजदूरी के दौरान दोस्ती हुई थी। करीब दस दिन पहले आरोपी की पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद मृतक अक्सर उसे लेकर तंज कसता था और आरोपी की पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था। इसी बात से आक्रोशित होकर मानिक मांझी ने 15 जुलाई को सागर को बाइक से घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। साथ ही आरोपी, उसकी पत्नी और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का सत्यापन किया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


