
नामांकन के अंतिम दिन मेयर और वार्ड प्रत्यशियों के समर्थकों की उमड़ी भीड़
नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन, विभिन्न राजनीतिक दलों के मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया। भाजपा ने पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अभी तक समर्थन नहीं दिया है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है, जो स्थानीय शासन में उनके बढ़ते योगदान को दर्शाता है।
चास, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलो की घोषित मेयर प्रत्याशियों के बाद कईयों ने मेयर पद पद पर नामांकन दर्ज किया। अभी भी ऐसे कई मेयर पद उम्मीदवार राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पार्टी से समर्थन मिलने की आश है। भाजपा की ओर से निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक समर्थन मिले उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर करीब पांच से अधिक पार्टी कार्यकर्ता पार्टी से समर्थन मिलने की दावेदारी कर रहे है। लियाजा नामांकन के अंतिम दिन कई पार्टी से हटकर मेयर पद पर भारी समर्थकों के साथ नामांकन दर्ज कराया।
जिसमें भाजपा नेत्री डॉ परिंदा सिंह सहित अन्य शामिल रहे। पूर्व मंत्री स्व. समरेश सिंह की चित्र के साथ नामांकन में पहुंची डॉ परिंदा: पूर्व मंत्री समरेश सिंह की राजनीतिक सफर में पुराना चासवासियों की महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसको लेकर भाजपा से समर्थन नही मिलने पर पुराना चास निवासियों ने डॉ परिंदा को दादा समर्पित प्रत्याशी घोषित करते हुए उनके पक्ष पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। काली मंदिर से भव्य जुलूस के साथ दादा समर्थन डॉ परिंदा सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल रहे। इस दौरान दादा समर्थकों ने निगम क्षेत्र की विकास को लेकर सभी को एकजुटता के साथ साथ देने की अपील किया। महिलाओं और युवाओं की मजबूत भागीदारी: नामांकन प्रक्रिया के दौरान महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अधिक रही। बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद पद में महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जो स्थानीय शासन में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहे युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। युवा प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की टोली अलग ही रंग में नजर आई। कई प्रत्याशी के समर्थको के जुलूस में डीजे की धुन पर युवा थिरकते देखे गए। वर्जन: नियमों के उल्लंघन या लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गाईडलाईनों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रांजल ढांडा, एसडीओ, चास

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




