हर मोड़ पर हार-जीत के साथ विकास की उम्मीद पर होती रही चर्चा
हर मोड़ पर हार-जीत के साथ विकास की उम्मीद पर होती रही चर्चा हर मोड़ पर हार-जीत के साथ विकास की उम्मीद पर होती रही चर्चा हर मोड़ पर हार-जीत के साथ वि

नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना को लेकर लोगों की बेसब्री का आलम, उम्मीद और जोश के साथ शुक्रवार की सुबह आरंभ हुआ। सुबह से ही चास के विभिन्न चौक-चाराहों पर लोगों के जमावड़े के साथ मतगणना परिणाम के अनुमानित चर्चे से पटने लगा। एक ओर मतगणना होती रही, दूसरी ओर लोग जीत-हार का कयास लगते रहे। निगम के वार्ड पार्षदों का विजय रथ दिन के दूसरे पहर के बाद निकलने की सुगबुगाहट होने लगी। हालांकि अधिकांश लोग मेयर चुनाव के परिणाम जानने को लेकर इंतजार करते दिखे। इस बीच जो भी व्यक्ति चास आईटीआई मोड़ या जोधाडीह मोड़ से चास के अन्य इलाकों में पहुंचे ही लोग उसे लेटेस्ट जानकारी के लिए घेर लेते।
सोशल मीडिया पर लाइव की तालाश- इधर चुनावी परिणाम जानने के लिए चास के लोग सोशल मीडिया को भी खंगालते दिखे। हर व्यक्ति को अपडेट न्यूज चाहिए था। कई तो फेसबुक लाइव की खोज करते दिखे। वहीं कई ऐसे भी रहे जिन्होंने आईटीआई मोड़ आसपास से लाइव कर अपने प्रियजनों को न्यूज अपडेट देने का प्रयास किया। जैसे-जैसे सूरज अपने प्रभाव को प्रखर करता गया, रूझान भी स्पष्ट होता चला गया। इसके साथ ही चर्जा का बाजार भी बदलता रहा। हार-जीत वादों को निभाने पर भी रही चर्चा- मतगणना की सुबह से ही लोग चाय दुकान व चौक पर जुटकर चुनावी परिणाम को लेकर चर्चा करते रहे। इस बीच चास के मूलभूत समस्याओं और उसके समाधान के लिए अपने-अपने अनुसार मेयर प्रत्याशियों की जीत पर बाते होती रही। जैसे गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का समाधान, चास की ट्रैफिक व्यवस्था पर सुव्यवस्थित करने, पार्किंग की व्यवस्था, लचर बिजली व्यवस्था को ठीक करने सहित मूलभूत मुद्दों पर आम जनता और समर्थक चुटकी लेते रहे। लोग यह भी कहते सुने गए कि चुनाव में जो भी प्रत्शाशी जीत का सेहरा पहनेंगे, उन पर विकास का दरोदार रहेगा। प्रत्याशियों के चेहरे की चमक अगले चुनाव तक बनी रहे इसके लिए उन्हें अपने वादों को निभाने के लिए काम करना होगा। वहीं, उपविजेता रहे उम्मीदवारों को भी अपनी जिम्मेदारी विपक्ष के रूप में निभानी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



