Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMNREGA Week Celebrated in Peterwar with Community Participation

प्रखंड व प्रदान संस्था की ओर से मनरेगा सप्ताह मनाया गया

पेटरवार में मनरेगा सप्ताह मनाया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो और पंचायत मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने उद्घाटन किया। मजदूरों, ग्राम रोजगार सेवकों और प्रदान के प्रतिनिधियों ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 4 Feb 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड व प्रदान संस्था की ओर से मनरेगा सप्ताह मनाया गया

पेटरवार। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड एवं प्रदान संस्था के संयुक्त सहयोग से मनरेगा दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा सप्ताह मनाया गया। मनरेगा सप्ताह का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, चरगी पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विभिन्न पंचायत से आए मनरेगा मजदूर, ग्राम रोजगार सेवक एवं प्रदान के प्रतिनिधि शामिल रहे। मनरेगा सप्ताह के तहत आए मजदूरों को काम की गारंटी, मजदूरी भुगतान, काम के प्रकार महिलाओं की भागीदारी, नियमित निगरानी, योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया, जॉब कार्ड और महत्वपूर्ण लाभ पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। मनरेगा सप्ताह के दौरान मनरेगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मजदूरों, जी आर एस तथा बी एफ टी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय मनरेगा सप्ताह भी मनाया जा रहा है। "जल पर्याप्त गांव" ये स्थानीय सतत विकास लक्ष्य को पाने के लिए प्राकृतिक संसाधन विकास में कार्य करने के लिए मनरेगा का अहम भूमिका निभाई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें