गोमिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री योगेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गोमिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री योगेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रगोमिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मं

गोमिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री योगेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग की है। मंत्री ने पत्र में कहा है कि बोकारो जिले के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंडों की कई ग्रामीण सड़कें अत्यंत जर्जर एवं संकरी हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन महत्वपूर्ण ग्रामीण पथों को ग्रामीण विकास विभाग से हस्तांतरित कर पथ निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कराने का आग्रह किया है।

मंत्री ने गोमिया प्रखंड के गझण्डी-विष्णुगढ़ नरकी पथ से करीखुर्द, करमो, जरकुंडा, चेलियाटांड़, चतरोचट्टी, तिसकोंपी, अलौंदी, धुर्मीधाम होते हुए झुमरा तक 28 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग की है। इसके अलावा ललपनिया मोड़ से जगेश्वर विहार, तिरला, बारीडारी, हरदगड़ा और कंडेर तक 17 किलोमीटर सड़क निर्माण का भी प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा, बहादुरपुर, कसमार, पिरगुल, बंगाल बॉर्डर तथा हिसीम-केदला-त्रियोनाला होते हुए रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड तक सड़क निर्माण कराने की भी मांग की है। मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।