सरहुल एक परब नही, बल्कि कृतज्ञता प्रकट करने का महान अवसर है:योगेंद्र

Mar 06, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सरहुल पूजा में भाग लिया। उन्होंने उलगड्डा और पतकी पंचायत में पूजा स्थल पर माथा टेककर जनकल्याण की प्रार्थना की। मंत्री ने इस अवसर को हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया और आयोजकों को बधाई दी।

सरहुल एक परब नही, बल्कि कृतज्ञता प्रकट करने का महान अवसर है:योगेंद्र

पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार प्रखंड के कई स्थानों पर आयोजित सरहुल पूजा में गुरुवार को शामिल हुए।इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के डूमर डिहा व पुटका डीह तथा पतकी पंचायत के मोथा टांड में आयोजित सरहुल पूजा में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने सरना स्थल पर माथा टेककर जनकल्याण एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मांदर की थाप पर मंत्री भी अन्य लोगों के साथ थिरके।

मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महान अवसर है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।