Minister Yogendra Prasad Addresses Villagers Issues in Gomia Assembly राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध : योगेंद्र, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMinister Yogendra Prasad Addresses Villagers Issues in Gomia Assembly

राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध : योगेंद्र

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से मुरुबंदा में मुलाकात की। ग्रामीणों ने समस्याएं और सुझाव साझा किए। मंत्री ने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 10 Aug 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध : योगेंद्र

पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए ग्रामीणों से मुरुबंदा स्थित आवास में रविवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, सुझावों और शिकायतों से मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सभी परेशानियों का समाधान करने के आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ जन-जन की समस्याओं का समाधान करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं।

सभी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।