राज्य में अबुआ सरकार विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है: योगेंद्र
पेटरवार फोटो 01मंत्री से मुलाकात करते ग्रामीण राज्य में अबुआ सरकार विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है:योगेंद्रराज्य में अबुआ सरकार विकास के क्

पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेकों लोगों से भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा समेत विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने सभी की बातें को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और प्रत्येक विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।
कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता है। कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तिर्वगति से किया जाएगा। इस दिशा में राज्य की अबुआ सरकार बेहतर कार्य कर रही है। इस मौके पर गोमिया क्षेत्र के कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, शक्तिधर महतो, प्रकाश महतो, मिथुन महतो, अखिलेश्वर महतो, अहसनुल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



