मंत्री के अल्टीमेटम के बाद लुकैया और सदमा के लोगों को पाइप लाइन से मिला पेयजल

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

मंत्री ने एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अल्टीमेटम देकर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति पुनः स्थापित करवाई। गांवों में पेयजल आपूर्ति एक साल से बंद थी, जिससे लोग परेशान थे। मंत्री ने डायरेक्टर को चार दिनों का अल्टीमेटम दिया था।

 मंत्री के अल्टीमेटम के बाद लुकैया और सदमा के लोगों को पाइप लाइन से मिला पेयजल

पेटरवार, प्रतिनिधि। मंत्री ने एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को दिया अल्टीमेटम शीर्षक से विगत 13 अप्रैल को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर के बाद सदमा और दारिद पंचायत के लोगों को एक साल के बाद पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कर दिए जाने के बाद पेयजल उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी भी लोगों को निर्वाध रूप से पानी नही मिल पा रहा है। 12 अप्रैल को मामला मंत्री के संज्ञान में आया था: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष पाइप लाइन से पेयजल का मामला विगत 12 अप्रैल को पहुंचा था।

मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फोन पर जमकर लताड़ा और तोड़े गए पानी के मुख्य पाइप लाइन को ठीक करने के लिए चार दिनों का अल्टीमेटम दिया था। कहा था कि चार दिनों के अंदर लुकैया ओवरब्रिज निर्माण के दौरान तोड़े गए पानी के मुख्य पाइप को जोड़ा जाय, ताकि इस गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा सकें, अगर चार दिनों के अंदर मुख्य पाइप लाइन को जोड़ा नही गया तो एफ आई आर दर्ज करेंगे।कैसे हुई थी समस्या उत्पन्नः राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 320 के निर्माण के दौरान लुकैया गांव में सड़क निर्माण कार्य करा रहे एन जी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से लुकैया में विगत 7 मई 2025 को पेयजल सप्लाई का मेन पाइप को उखाड़ दिया गया था, जिसके कारण दारिद और सदमा कला पंचायत के दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति एक साल से बंद था, जिसके कारण तीन हजार पेयजल उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।