गोमिया के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, सरकार से शव लाने की गुहार 

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

गोमिया थाना क्षेत्र के सिंगली टोला निवासी प्रवासी मजदूर राजू गंझू की बंगलौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पांच दिन पहले काम के दौरान उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी थी। परिवार ने राज्य सरकार से मृतक का शव घर लाने और आर्थिक सहायता की मांग की है।

गोमिया के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, सरकार से शव लाने की गुहार 

गोमिया थाना क्षेत्र के सिंगली टोला निवासी प्रवासी मजदूर राजू गंझू (45 वर्ष) की बंगलौर के मैसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू वहां बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, पांच दिन पहले काम के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी।

मृत्यु के बाद का परिवार का हाल

मंगलवार को उन्होंने पत्नी मनी देवी से फोन पर बात कर बताया था कि पैर का ऑपरेशन होना है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद मौत की खबर आने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजू गंझू परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अपने पीछे वृद्ध मां अकली देवी, पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बेटी रानी कुमारी को छोड़ गए हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार ने राज्य सरकार और प्रशासन से मृतक का शव जल्द घर लाने एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ग्रामीणों की चिंताएं

गौरतलब है कि हाल ही में गोमिया के कसियाडीह निवासी प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो का शव भी मौत के 50 दिन बाद विदेश से गांव पहुंचा था। लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार के अभाव में लोग मजबूर होकर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और सहायता को लेकर अब तक ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजू गंझू का काम क्या था?
राजू गंझू बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मजदूरी कर रहे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।