राज्य स्तरीय जूडो के पदक विजेता एमजीएम स्कूल के छात्र सम्मानित

Jan 13, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:01: पदक विजेता खिलाड़ी के साथ स्कूल के प्राचार्य।राज्य स्तरीय जूडो के पदक विजेता एमजीएम स्कूल के छात्र सम्मानितराज्य स्तरीय जूडो के पदक वि

राज्य स्तरीय जूडो के पदक विजेता एमजीएम स्कूल के छात्र सम्मानित

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज केदला,रांची में झारखंड राज्य कैडेट व जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने कैडेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत व 7 कांस्य पदक जीतकर जूनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। सुरभि कुमारी, अदिति,शशांक शौर्य, राजवीर सिंह, आयुष कुमार, सक्षम सिंह, पीहू उपाध्याय, आस्था पांडेय, स्नेहा कुमारी, अर्पित टोप्पो, पीयूष प्रकाश, ऋतिक वर्मा, प्रिया, अंजली सिंह,प्रियांशु राज, मयंक सोनी, अयान अजहर व सरोज कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते।

सभी स्वर्ण पदक खिलाड़ी कैडेट व जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने मेडल विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी,जार्ज जोसेफ,खेल शिक्षक राजेश्वर सिंह, राजीव कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सौरव कुमार, मोहसिन,वंदना कुमारी व पूनम कुमारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।