सफलता का मूलमंत्र कठोर परिश्रम: मुकेश कांत 

Feb 13, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चंदनकियारी में होलीक्रॉस स्कूल में मेरिटोरियस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक के सुपुत्र मुकेश कांत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावी छात्रों को मोमेंट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुकेश कांत ने सफलता के लिए कठोर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता पर जोर दिया।

सफलता का मूलमंत्र कठोर परिश्रम: मुकेश कांत 

चंदनकियारी। होलीक्रॉस स्कूल में मेरिटोरियस डे कार्यक्रमका भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक के सुपुत्र मुकेश कांत एवं प्राचार्य सिस्टर कमला पॉल ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय के नर्सरी से दशम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और प्रतिभा के लिए मोमेंट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश कांत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठोर परिश्रम, लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की जरूरत है।

उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने का सशक्त साधन है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने की परिपाटी अच्छी परंपरा है इसे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे।बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस किया। कार्यक्रम का पूरा वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।