..एक शाम संगीत के नाम में कलाकारों ने बांधा समां

Feb 27, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

..एक शाम संगीत के नाम में कलाकारों ने बांधा समां..एक शाम संगीत के नाम में कलाकारों ने बांधा समां..एक शाम संगीत के नाम में कलाकारों ने बांधा समां..एक श

..एक शाम संगीत के नाम में कलाकारों ने बांधा समां

बीती शाम सेक्टर 12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले कलाकारों ने एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुछ यादगार गीत, ग़ज़ल व होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गायक अरुण पाठक ने 'ना झटको ज़ुल्फ से पानी...', 'जलते हैं जिसके लिए तेरी आंखों के दीए ढूंढ लाया हूं वही गीत मैं तेरे लिए...', 'बिरज में होली खेलत नंदलाल...', 'आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली...' सुनाकर माहौल को रंगमय बना दिया। रमण चौधरी ने 'ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल...', 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं..., गायिका रंजू सिंह ने 'होली आई रे कन्हाई रंग छलके...', ग़ज़ल व भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्णेन्दु कुमार सिंह ने किया। गायक अरुण पाठक ने कहा कि पुरानी फिल्मों के गीतों की बात. निराली है। गीतों के शब्द, धुन, संगीत व गायकी सभी कुछ बेजोड़ हैं, तभी तो लोग दशकों बाद भी लोगों की जुंबा पर है। रमण चौधरी, पूर्णेन्दु सिंह ने भी कहा कि पुरानी फिल्मों के गीतों में जो सुकून है वो अब दुर्लभ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।