सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व गुरु गोष्ठी में दिए निर्देश

Apr 08, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

फुसरो में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा और स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए सभी पात्र छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान पर चर्चा की गई।

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व गुरु गोष्ठी में दिए निर्देश

फुसरो। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बीडीओ ने गौरव के साथ जानकारी दी कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्र छात्राओं को लाभान्वित करने में बेरमो प्रखंड पूरे राज्य में अग्रणी रहा है। निर्देश दिया कि इस वित्तीय वर्ष में भी कोई भी पात्र छात्रा इस योजना से वंचित न रहे, इसके लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बताया कि आधार संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से पंचायतों में विशेष आधार कैंप भी लगाए जाएंगे।

वहीं गुरु गोष्ठी के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पोशाक और पाठ्यपुस्तक वितरण के साथ-साथ क्रियाशील शौचालयों और पेयजल की व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की। जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह टीका सीएचसी बेरमो, जरीडीह और एसडीएच बेरमो में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगा। इन बैठकों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार, भावेश मिश्रा वमनोज कुमार के साथ-साथ शिक्षा विभाग के बीपीओ, सीआरपी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।