नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें: दर्शन
तेनुघाट पंचायत भवन में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की बैठक हुई। केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू ने 28 मार्च को रांची में वीर नीलांबर पीतांबर के 168वें शहादत दिवस समारोह में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1857 में नीलांबर और पीतांबर ने विद्रोह किया था, लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला।

तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट पंचायत भवन में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की रविवार को बैठक की गई। मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सलाहकार झलकू गंझू शामिल हुए। केंद्रीय अध्यक्ष ने आगामीर 28 मार्च को रांची में वीर नीलांबर पीतांबर का 168वां शहादत दिवस समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। बताया कि उस दिन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे। केंद्रीय सलाहकार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर नीलांबर पीतांबर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इतिहासकारों ने षड्यंत्र के तहत उनकी वीर गाथाओं को तोड़ मरोड़ कर छिपाने का कार्य किया था।
1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दोनों सगे भाइयों ने विद्रोह किया था। 1857 से 59 तक दोनों भाई जंगलों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजी सिपाहियों से लड़ते रहे। बाद में अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई। दुख इस बात का की सरकार द्वारा उन वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं दिया गया।अध्यक्षता भुनेश्वर गंझू और संचालन भोला भोगता ने किया। उमेश सिंह भोक्ता केंद्रीय युवा अध्यक्ष, हीरालाल भोक्ता प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सेवा गंझू, अर्जुन सिंह भोगता, बैजनाथ गंझू, हीरामन भोगता, नरेश भोगता, समरेश भोगता, कृतु भोगता, सुरेश गंझू, रूपम भोगता, राजकुमार गंझू, माखो भोगता, ईश्वर गंझू, रीना कुमारी, चांगली देव, गोपाल गंझू, मालती देवी, बबीता देवी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


