स्वयं सहायता समूह को मिलेगा हर संभव सहयोग: मेयर

Apr 21, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चास नगर निगम सभागार में मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में स्वंय सहायता समूह की बैठक हुई। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, समूह की गतिविधियों के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। मेयर ने समूह की कार्यों की सराहना करते हुए निगम से सहयोग का आश्वासन दिया।

स्वयं सहायता समूह को मिलेगा हर संभव सहयोग: मेयर

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम सभागार में सोमवार को स्वंय सहायता समूह की बैठक मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, समूह की गतिविधियों के विस्तार तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने समूह की ओर से कार्यों का संक्षेप रूप में प्रस्तुत किया गया। मौके पर मेयर भोलू पासवान ने समूह की कार्यो की सराहना किया। कहा कि निगम की ओर से स्वंय सहायता समूह को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।