रुद्र महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु, लक्ष्मी रामायणी ने सुनाई रामकथा

Apr 07, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गोमिया प्रखंड के स्वांग महावीर स्थान स्थित शिव मंदिर में 3 से 7 अप्रैल तक पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना की गई और कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी ने रामकथा का वाचन किया। उन्होंने ज्ञान की महत्ता बताई और हनुमान चालीसा तथा श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने की अपील की।

रुद्र महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु, लक्ष्मी रामायणी ने सुनाई रामकथा

गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के स्वांग महावीर स्थान स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह महायज्ञ 3 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना एवं परिक्रमा की गई। वहीं वृंदावन से पधारी कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी ने रामकथा का वाचन करते हुए कहा कि रामकथा को सुनकर यदि मनुष्य उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। रामकथा या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पति-पत्नी को साथ आना चाहिए, जिससे व्यक्ति का अनुष्ठान पूर्ण माना जाता है।

कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं की पहचान उनके पति के कार्यों के नाम से होती है। जैसे मास्टर की पत्नी को मास्टरनी और डॉक्टर की पत्नी को डॉक्टरनी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि धन, बल और आयु से भी बड़ा ज्ञान होता है और ज्ञान की ही पूजा होती है। अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने घरों में प्रतिदिन हनुमान चालीसा और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा धन की वृद्धि होती है। आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। आचार्य पंडित गोवर्धन शास्त्री, यज्ञ आचार्य संजय पांडेय, आदित्य पांडेय, पंकज पांडेय, राहुल पांडेय, आजसू नेता राजेश कुमार विश्वकर्मा, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पंसस धनेश्वरी देवी, पूर्व पंसस ललन केवट, बिट्टू कुमार रवानी, नरेंद्र निषाद, अमृत लाल, संजय सिंह, निर्मल निषाद आदि थे।4. स्वांग में कथावाचिका व झांकी प्रस्तुति टीम।5. प्रवचन सुनते श्रद्धालुजन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।