Bokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

Bokaro News: बेरमो, चंद्रपुरा, गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण अंचलों से लेकर फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शिवालयों में किया गया जलार्पण

Bokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Bokaro News: पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर भी पूरा बेरमो क्षेत्र शिवभक्ति के विराट उत्सव में सराबोर नजर आया। भोर की पहली किरण और शिवालयों के कपाट खुलते ही महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़ पड़े। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों तथा घंटियों की अनुगूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बेरमो, गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण अंचलों में धूम रही। फुसरो शहर के नया रोड, ब्लॉक कॉलोनी, पुराना बीडीओ ऑफिस, घुटियाटांड़, अंबेदकर कॉलोनी, करगली गेट, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, करगली बाजार, बेरमो सीम, जवाहर नगर, राम नगर, सुभाष नगर आदि जगहों में शिवालयों में जलार्पण किया गया。

श्रद्धालुओं की उमंग

विद्युतनगरी चंद्रपुरा व आसपास के ग्रामीण इलाके के शिवालयों में श्रद्धालु उमड़े। हर मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा भोले पर पवित्र जल से जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी अनुष्ठान किया गया। चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी स्थित पंच मंदिर, कमला माता पहाड़ी मंदिर, झरनाडीह मंदिर सीआईएसफ कैंप, स्टेशन बाजार व थाना मंदिर सहित महादेव गाढा तेलो, तरंगा, तारानारी, दुग्दा आदि इलाके के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। कई श्रद्धालुओं ने इस दिन दामोदर नदी का पवित्र जल उठाकर गांव के शिवालय में अर्पित किया।

पुजारियों की सक्रियता

पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित समीपस्थ क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। पुजारी राजेश व चटर्जी आनंद चटर्जी, पिछरी दक्षिणी के छपरडीह में गौर बाबा, महादेव पत्थर धाम में रामपद बाबा आदि सक्रिय रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बेरमो क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी को क्या गतिविधियाँ हुईं?−
सावन की तीसरी सोमवारी पर बेरमो क्षेत्र में शिवभक्ति का उत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु शिवालयों में उमड़े और जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु