मारवाड़ी युवा मंच ने खोले दो अस्थायी प्याऊ
मारवाड़ी युवा मंच, बेरमो शाखा ने फुसरो बाजार में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर दो अस्थायी प्याऊ की शुरुआत की है। पहला प्याऊ यूको बैंक के समीप और दूसरा गोकुल वैरायटी के सामने स्थापित किया गया है। उद्घाटन बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

फुसरो। मारवाड़ी युवा मंच, बेरमो शाखा के द्वारा बढ़ती भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनसेवा के उद्देश्य से फुसरो बाजार में दो अस्थायी प्याऊ (शीतल जल सेवा केंद्र) की शुरुआत की गई। पहला प्याऊ यूको बैंक के समीप, श्री श्याम वैरायटी के सामने तथा दूसरा प्याऊ गोकुल वैरायटी के सामने स्थापित कर आम जनमानस को समर्पित किया गया। उद्घाटन बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। साथ ही, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर थाना प्रभारी को उनके उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौरसिया जी, मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम एवं आम जनमानस का भरपूर सहयोग मंच को प्राप्त हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


