किसान की बेटी मारिया ने रचा इतिहास, बोकारो टॉप-10 में बनाई जगह

May 07, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

किसान की बेटी मारिया ने रचा इतिहास, बोकारो टॉप-10 में बनाई जगहकिसान की बेटी मारिया ने रचा इतिहास, बोकारो टॉप-10 में बनाई जगहकिसान की बेटी मारिया ने रच

किसान की बेटी मारिया ने रचा इतिहास, बोकारो टॉप-10 में बनाई जगह

पेटरवार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के बरईकलां पंचायत स्थित बरई कलां गांव की रहने वाली मारिया प्रवीण ने इंटर साइंस परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो जिला के टॉप-10 में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा मारिया ने कुल 457 अंक (91.4 प्रतिशत) हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की। मारिया की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजदेव साहू ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मारिया के पिता तस्लीम अंसारी एक किसान हैं, जबकि उनकी माता हमीदा खातून गृहिणी हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद मारिया ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है। मारिया प्रवीण आगे बीटेक की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं और देश की सेवा करने का सपना रखती हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।