प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बने अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सदस्य

Apr 06, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बने अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बने अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष मंज

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बने अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सदस्य

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सदस्य बनाए जाने पर रविवार को स्वागत किया गया। बोकारो जिला के एक साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर के कमेटी में स्थान देना गर्व की बात है। मंजूर अंसारी ने कहा जो जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने हमें दिया है निश्चित ही ईमानदारी के साथ पार्टी के संदेश व विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करुंगा। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपने लोगो का आवाज बनने का काम करुंगा। इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन सचिव के सी बेणु गोपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद प्रियंका गांधी, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, जी एन गाला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश के प्रति आभार प्रकट किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा, उमेश प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार झा, जितेन्द्र कुमार यादव, कमरुल हसन, हाजी अब्दुल मालिक अंसारी, करीम अंसारी, देवाशीष मंडल, आशा देवी, निलू दुबे, मुखिया अब्दुल बारीक अंसारी, रौनक, अफरोज गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद अलि, मंजूर आलम, अफताब आलम, नाजीर अहमद, सदर हाजी, इरशाद खान, सचिव सलीम अख्तर, हाजी इदरीस, अजय कुमार ,शकुंतला देवी, रंजू देवी, बिभूति पाण्डे, तुफान साहनी, जाफर ईमाम, हसनुल्लाह अंसारी आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।