ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोकसमार में बारिश के कारण गिरे कई ग्रामीणों के घर

कसमार में बारिश के कारण गिरे कई ग्रामीणों के घर

कसमार प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। बारिश के दौरान कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए। इन...

कसमार में बारिश के कारण गिरे कई ग्रामीणों के घर
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 01 Aug 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कसमार प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। बारिश के दौरान कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए। इन घटनाओं में घरों में मौजूद लोग बाल-बाल बचे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजुडीह निवासी दसय करमाली का घर शनिवार को बारिश के दौरान ढह गया। उस समय घर के अंदर तीन लोग सोए हुए थे, पर संयोगवश किसी को चोट नहीं आयी। घर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने से यह परिवार बेघर-सा हो गया है। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय वार्ड सदस्य एवं मुखिया को देकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इसी तरह सुरजुडीह ब्राह्मण टोला निवासी सूचन चटर्जी का घर भी बारिश में गिर गया। इधर, हिसीम पहाड़ पर अवस्थित गुमनजारा गांव में ब्रजकिशोर टुडू का घर भी शुक्रवार की देर रात को भारी बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। रात को घर के सारे सदस्य उसी में सोए हुए थे, जो इस घटना में बाल-बाल बचे।

इधर, बगदा पंचायत के लोधकियारी निवासी नकुल मांझी व विशु मांझी का घर भी जलमग्न हो गया है और कुछ हिस्सा ध्वस्त भी हो गया है। बताया कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बन गई है। इधर, मधुकरपुर पंचायत के टोला रानीटांड में धनेश्वर मुंडा के मकान के बरामदे की दीवाल बारिश के दौरान गिर गई। संयोगवश दीवाल सड़क की ओर गिरी। अगर घर की ओर गिरता तो जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। इसके अलावा सरजू महतो एवं गोपाल नायक का मकान भी ध्वस्त हो गया। इन सभी ने सरकारी सहायता की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें