चास में मनरेगाकर्मियों की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू
चास में मनरेगाकर्मियों की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरूचास में मनरेगाकर्मियों की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरूचास में मनरेगाकर्मियों की तीन दिवसीय स

चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार से मनरेगा कर्मचारियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू किया गया। इस दौरान सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताया गया। साथ ही 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सुनिल चंद्र दास ने कहा कि पूर्व की बैठक में आश्वासन मिलने के बावजूद मनरेगाकर्मियों को छलने का काम किया गया। इससे मनरेगाकर्मियों में भारी आक्रोश है। राज्यभर से सरकार की गलत कार्यशैली और नीति को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि केंद्र संचालित महत्वपूर्ण योजना मनरेगा का रीड कहे जाने वाला मनरेगा कर्मी अल्प मानदेय में लगातार 19 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार के कार्य करते रहे है।
निर्वाचन ,जनगणना सहित अन्य कार्यो में भी मनरेगाकर्मियों को लगाया जाता है। लेकिन सुविधा की बात करे तो मनरेगाकर्मियों को कुछ भी नहीं दिया जाता है। मौके पर बीपीओ पवन गुप्ता , सहायक अभियंता जय गुप्ता , मोहन महतो, लक्ष्मी, आनंद महथा , कुलदीप शेखर , तपन कुमार , मंजूर अंसारी , विवेक मोदी, कौशिक , जगबंधु , कृष्ण बिहारी , युधिष्ठिर नारायण , अशोक सहित अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


