चंद्रपुरा-नावाडीह मेन रोड में कार व वैन में टक्कर

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बरवाडीह के समीप एक महेंद्रा एक्सयूवी और मालवाहक पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर हो गई। एक्सयूवी बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वैन आटा लेकर जा रही थी। दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

चंद्रपुरा-नावाडीह मेन रोड में कार व वैन में टक्कर

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह के समीप चंद्रपुरा नावाडीह मुख्य सड़क में शनिवार को महेंद्रा कम्पनी की गाड़ी एक्सयूवी 3एक्सओ एवं मालवाहक पिकअप वैन में सीधे टक्कर हो जाने से दोनों गाड़ियों का आगे भाग क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सयूवी गाड़ी संख्या जेएच 09बीके 4091 से नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो से बोकारो जा रही थी। वहीं मालवाहक पिकअप वैन भारत आटा चक्की पिपराडीह से आटा लेकर जा रहा था। इसी दौरान नर्रा पंचायत के बरवाडीह के समीप मेन रोड में दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो हो गई। दुर्घटना में मालवाहक पिकअप वैन के स्टेयरिंग में दबे चालक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला।

उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। उसे तत्काल इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की चंद्रपुरा पुलिस को तबतक भनक भी नहीं लगी और दोनों गाड़ियों को ले जाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।