छह महीनों से नही मिला मनरेगा कर्मियों को वेतन
पेटरवार प्रखंड के मनरेगा कर्मियों को होली जैसे त्योहार पर भी वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी स्थिति विकट हो गई है। 32 कर्मियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला और 23 पंचायतों के मजदूरों को 2 महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। यह स्थिति उनके परिवारों पर भी भारी पड़ रही है।

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को होली जैसे त्योहार के मौके पर भी वेतन नही मिलने के कारण मनरेगा कर्मियों के समक्ष इन दिनों विकट स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावे मनरेगा योजना से जुड़े मजदूरों को भी मजदूरी भुगतान नहीं किये जाने के कारण उनके परिवार के समक्ष भी विकट स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी अनुसार पेटरवार प्रखंड में कार्यरत 32 मनरेगा कर्मियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है ,जिसके कारण मनरेगा कर्मियों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है, जबकि प्रखंड के 23 पंचायतों में कार्यरत मनरेगा मजदूरों को पिछले 2 माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



