अपनी मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल
पेटरवार फोटो 03 सांकेतिक हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मीअपनी मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरू की सांकेतिक हड़तालअपनी मांगों के समर्थन में मनरेगा

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड मनरेगा कर्मी अपनी चिर लंबित मांगों को लेकर सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार की अध्यक्षता में सांकेतिक हड़ताल शुरू की गई। इस हड़ताल में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल है। मनरेगा कर्मियों की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने के कारण मनरेगा की सभी विकास योजनाएं ठप्प हो गई। सांकेतिक हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी भी की। इस मौके पर प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार ने कहा कि विगत 17-18 वर्षों से सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करते आ रहे हैं, परंतु सरकार की ओर से हमेशा मनरेगा कर्मी उपेक्षा का शिकार होते आ रहे हैं।
कहा कि विगत सात माह से मनरेगा कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, कई ग्राम रोजगार सेवक पैसे की अभाव में दम तोड़ चुके है। बाल बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी आफत बनी हुई है। कहा कि 11 मार्च तक चलने वाले सांकेतिक हड़ताल के बीच में सरकार यदि सहानुभुति पूर्वक मसले का हल नही करती है तो 12 मार्च से मनरेगा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इस मौके पर बीपीओ प्रमोद कुमार शर्मा ,सचिव साजिद हुसैन, कोषाध्यक्ष सुनील दास गुरु, भुनेश्वर महतो, श्यामलाल दास, तब्बसुम, अनूप कुमार, विक्रम हलदार, विश्वजीत प्रसाद, रंजीत महतो, त्रिभुवन महतो, नंद गोपाल हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, उपेंद्र कुमार, संदीप डे, विकास केशरी सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


