तुपकाडीह में आज निकलेगी शिव की बारात

Feb 14, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

महाशिवरात्रि के दिन, न्यू कुंडोरी से शिव की बारात तुपकाडीह के न्यू पेंथर क्लब के सदस्यों द्वारा दुर्गा धाम लाई जाएगी। बारात का स्वागत जय हिंद कला मंच द्वारा खीर पूड़ी खिलाकर किया जाएगा। इस परंपरा का आयोजन पिछले 15 वर्षों से हो रहा है, जिसमें रथ सजावट, गाजे-बाजे और आतिशबाजी शामिल हैं।

तुपकाडीह में आज निकलेगी शिव की बारात

बोकारो ,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के दिन तुपकाडीह के न्यू कुंडोरी से शिव की बारात लेकर न्यू पेंथर क्लब के सदस्य स्टेशन रोड स्थित दुर्गा धाम आयेंगे। जहां जय हिंद कला मंच के द्वारा बारातियों को खीर पूड़ी खिलाकर स्वागत करेंगे। पेंथर क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निरज कुशवाहा ने बताया भगवान शिव पार्वती की झांकी का रथ सजधज कर तैयार है। गाजे बाजे , जयकारे के साथ साथ साथ फुलझड़ी ,पटाखे के साथ शाम को बारात का जुलूस निकलेगा। इधर मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने बताया विगत 15 साल से यह परंपरा चलती आ रही है । मंच के सदस्य स्वागत के तैयारी में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।