Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMagi Kali Puja Celebrated with Enthusiasm at Shri Shri Public Mahi Kali Temple
 माघी काली पूजा में उमड़ी भीड़

 माघी काली पूजा में उमड़ी भीड़

संक्षेप:

जैना पंचायत के मिश्रा साईड स्थित श्री श्री सार्वजनिक माघी काली मंदिर में शनिवार को माघी काली पूजा धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य राम प्रवेश तिवारी और पूजारी विकास बाबा ने पूजा अर्चना की। मंदिर के निर्माणकर्ता मस्तान मिश्रा ने पूजा में ग्रामीणों के योगदान की सराहना की।

Jan 17, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड के जैना पंचायत के मिश्रा साईड स्थित श्री श्री सार्वजनिक माघी काली मंदिर में शनिवार को माघी काली पूजा को लेकर देर शाम से पूजा अर्चना के लिए आसपास के श्रद्धालू की भीड़ उमड पड़ी। आचार्य राम प्रवेश तिवारी व पूजारी विकास बाबा ने बताया कि दिन अर्द्ध रात्रि में मां की निशि पूजा होगी।जिसके उपरांत बली पूजा करने के बाद व्रत का पारण हो जाएगा। मंदिर निर्माणकर्ता मस्तान मिश्रा ने कहा कि श्री श्री सार्वजनिक माघी काली मंदिर के स्थापना के साथ पिछले वर्षों दो वर्षो से पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है। ग्रामीण इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूजा कार्यक्रम को लेकर समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, सचिव शुभम मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, अरुण मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, परितोष मिश्रा, सुमीत मिश्रा, अनुराग मिश्रा, प्रहलाद मिश्ना, मुनेश्वर मिश्रा सहित ग्रामीणों का अहम योगदान रहा है।