एक साल से गागा जंगल में शरण लिए हुए है एक जंगली हाथी, ग्रामीण भयभीत
पेटरवार प्रखंड में एक अकेला जंगली हाथी पिछले एक वर्ष से आतंक मचाए हुए है। ग्रामीण रात में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और हाथी गागा जंगल में शरण लिए हुए है। हाथी के डर से अरजुवा-गागा के बीच आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

पेटरवार, प्रतिनिधि। एक अकेला जंगली हाथी पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आतंक मचाए हुए है, जिसके कारण ग्रामीण पिछले एक वर्ष से दहशत के साये में जिंदगी गुजार रहे है। दिन के उजाले में एक अकेला जंगली हाथी अरजुवा पंचायत के गागा जंगल में शरण लिए रहता है, और शाम होते ही गांवों की ओर कूच करता है। रात भर एक स्थान से दूसरे स्थान तक विचरण करते हुए भोर होते ही गागा जंगल पहुंच जाता है। ग्रामीणों में जंगली हाथी से इतनी ज्यादा दहशत है कि ग्रामीण रात के वक्त शौच करने के लिए घर से बाहर भी नही निकल पा रहे है।
गागा जंगल में लिए हुए है शरण: अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी प्रखंड के अरजुवा पंचायत के गागा जंगल में पिछले एक साल से शरण लिए हुए है। शाम होने के बाद अरजुवा-गागा के बीच आवागमन ठप्प सा हो जाता है। जंगली हाथी के डर से ग्रामीण आवाजाही बंद कर देते है। एक अकेला जंगली हाथी अरजुवा पंचायत के मेरुदारु, इरगुवा, धमना, पिपरा, चिरूवा बेड़ा, पतकी पंचायत के बागजोबरा, मोथा टांड, उलगड्डा पंचायत, खेतको पंचायत, चलकरी पंचायत, अंगवाली पंचायत, मायापुर पंचायत सहित अन्य पंचायत के गांवों दौड़ लगाते रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों में जंगली हाथी का दहशत बना रहता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



