जीजीपीएस चास में लोहड़ी उत्सव की रही धूम
बोकारो में जीजीपीएस चास के प्रांगण में लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख सदस्यों और शिक्षकों ने पंजाबी लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य किया। प्राचार्य सुमन नांगिया ने सभी आगंतुकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। इस आयोजन में सभी ने पारंपरिक गीतों और रीति रिवाजों का आनंद लिया।

बोकारो। जीजीपीएस चास के प्रांगण में मंगलवार को पारंपरिक उत्साह के साथ लोहड़ी उत्सव की धूम रही। इस अवसर पर जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व प्रबंधन समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार, जीजीपीएस धनबाद के प्राचार्य सुदीप ठाकुर व विद्यालय की प्राचार्या सुमन नांगिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन में जीजीपीएस के तीनों शाखाओं के समन्वयक के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव की शुरुआत अग्नि प्रज्ज्वलित कर तिल, अक्षत व रेवड़ियां प्रदान कर की गई। सभी अतिथियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर लोहड़ी के पारंपरिक गीतों,रीति रिवाजों व सांस्कृतिक महत्व को साझा करते हुए पंजाबी लोकगीत पर हर्षोल्लास के साथ सामूहिक नृत्य किया।
प्राचार्य सुमन नांगिया ने मौके पर सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


