Bokaro News: वार्ड 27 में बिजली पोल से नाली जाम, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
Bokaro News: वार्ड 27 में बिजली पोल से नाली जाम, जलजमाव से बढ़ी परेशानीवार्ड 27 में बिजली पोल से नाली जाम, जलजमाव से बढ़ी परेशानीवार्ड 27 में बिजली पोल से नाली जाम

Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के वार्ड 27 में बिजली विभाग की ओर से नया बिजली पोल लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पोल लगाए जाने से नाली की निकासी बाधित हो गई है, जिसके कारण सड़क किनारे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नाली का पानी नहीं निकलने से आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली पोल लगाने के दौरान नाली की निकासी व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया। पोल के कारण पानी के बहाव का रास्ता अवरुद्ध हो गया है。
लगातार बारिश हुई तो घरों में घुस सकता है पानी
मोहल्लावासियों ने आशंका जताई कि लगातार बारिश होने पर जलजमाव की समस्या और गंभीर हो सकती है। नाली की निकासी बाधित रहने से बारिश का पानी आसपास के घरों में घुस सकता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहेगा। स्थानीय लोगों ने चास नगर निगम और बिजली विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण करने की मांग की है। लोगों ने नाली की सफाई कराने के साथ बिजली पोल के कारण बाधित हुई जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। मोहल्लावासियों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


