सीओ के गलत व्यवहार से आमजनों में आक्रोश
चास अंचलाधिकारी राम साहू के कार्यालय में आमजनों के प्रति दुर्व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। उप प्रमुख मोहन कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि झारखंड में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनता...
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 12 Sep 2025 04:25 PM

चास प्रतिनिधि। चास अंचलाधिकारी सेवा राम साहू की कार्यशैली और कार्यालय में आमजनों से सीओ के गलत व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने सीओ के खिलाफ आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दी। प्रखंड के उप प्रमुख मोहन कुमार चक्रवर्ती ने चास स्थित कार्यालय में सीओ की ओर से आमजनों के साथ गलत और दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया। कहा कि झारखंड में पदाधिकारी बेलगाम है। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




