लोकल सेल से जुड़े लोगों ने ठप की सीसीएल खासमहल कोनार से ट्रांसपोर्टिंग

Mar 09, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

जरीडीह बाजार में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल कोनार परियोजना में लोकल सेल से जुड़े व्यक्तियों ने ट्रांसपोर्टिंग काम को रोक दिया। ट्रक मालिकों ने विरोध करते हुए कहा कि बड़ी कंपनियां कोयले की बिडिंग में धांधली कर रही हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

लोकल सेल से जुड़े लोगों ने ठप की सीसीएल खासमहल कोनार से ट्रांसपोर्टिंग

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। रविवार को सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना में लोकल सेल से जुड़े व्यक्तियों ने कांटा घर संख्या 4 व 5 में चल रहे ट्रांसपोर्टिंग काम को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। सेल से जुड़े ट्रक ऑनर, डीओ होल्डर, लिफ्टर, चालक, खलासी व लोडिंग मजदूर कांटा घर पहुंचकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया। ट्रक ऑनर एसोसिएशन के मो शहनवाज ने कहा कि इस माह लोकल सेल के लिए 1 लाख 20 हज़ार टन आरओएम कोयले का ऑफर आया जिसमें से 40-40 हजार टन कोयला दो निजी कंपनियों के द्वारा प्रबंधन से सांठगांठ कर बिडिंग किया गया।

बाकी बचे 40 हज़ार टन कोयला वैसे छोटे-छोटे कोयला व्यापारियों ने बिडिंग किया जो 100, 200, 500 व 1000 टन कोयला लगाते हैं और इन कोयला से यहां के लगभग 700 ट्रक मालिक और उससे जुड़े चालक, खलासी व लिफ्टर के अलावा ऊपरघाट व कुरपनिया से लेकर गांधीनगर, संडे बाजार व कुरपनिया बस्ती के हजारों लोडिंग मजदूरों की रोजी-रोटी चलती है। परंतु अक्सर देखा जाता है कि लोकल सेल का कोयला बड़ी-बड़ी कंपनियां बिडिंग कर हाइवा के माध्यम से कोयला रेलवे साइडिंग में ले जाती है और ज्यादा मुनाफा कमाती है। कहा लोकल सेल में जो कोयले का ऑफर आता है उसे प्रबंधन द्वारा भी देने में आनाकानी की जाती है। इस बार भी दोनों निजी कंपनियां धड़ल्ले से कोयला का उठाव कर रही है परंतु छोटे-छोटे डीओ होल्डर जिन्होंने लोकल सेल का कोयला लगाया गया था उसके उठाव को लेकर मुख्यालय से आदेश नहीं आया है जिससे हमारी ट्रके खड़ी हैं। वहीं हजारों लोग रोजगार के इंतजार में बैठे हैं।इधर, जानकारी मिलने के बाद एरिया के एसओ माइनिंग केएस गेवाल, खान प्रबंधक सुमेधानंदन व सेल मैनेजर राजीव रंजन कांटा घर पहुंचे और लोकल सेल से जुड़े व्यक्तियों से बातचीत कर आश्वस्त किया कि दो दिन बाद संबंधित ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि एवं सेल से जुड़े व्यक्तियों के बीच सकारात्मक वार्ता होगी और जो लोकल सेल के हित में होगा वह किया जाएगा।आजसू नेता वुचू सिंह, रिजवान, कलंदर, जुबेर, मंटू, राजा बाबू, इनाम, सतीश सहाय, सनी नायर, राजेश पासवान, धर्मेश रवानी, तौफीक, इरफान, नसीम, दिनेश, रफीक अंसारी, मुन्ना सिन्हा, मदन मुकेश, उदय कुमार, मो चांद, कमाल अंसारी, महादेव रविदास, जलील अंसारी, नंदू आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।