ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोलेवी वसूलने व फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

लेवी वसूलने व फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

जारंगडीह रेलवे साइडिंग और एस पौंड में नक्सल संगठन के नाम पर लेवी वसूलने की नियत से फायरिंग मामले में गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को बोकारो के एसपी कार्तिक एस ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। वहीं इस...

लेवी वसूलने व फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 02 May 2018 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जारंगडीह रेलवे साइडिंग और एस पौंड में नक्सल संगठन के नाम पर लेवी वसूलने की नियत से फायरिंग मामले में गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को बोकारो के एसपी कार्तिक एस ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। वहीं इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रमेश करमाली और राजेश महतो के पास से देशी कट्टा और गोली बरामद की गई है। आरोपियों ने 11 मार्च को जेजेएमपी नामक नक्सल संगठन के नाम पर पर्चा छोड़कर जारंगडीह में फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें