
तेनुघाट जेल में कानूनी जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर
तेनुघाट में जेल अदालत और कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बंदियों को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया, जिससे जेल में बंदियों की संख्या कम हो रही है। यह कार्यक्रम नालसा और झालसा द्वारा चलाया गया।
तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट स्थित उपकारा में सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। बताया कि जेल अदालत के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है जिससे सभी बंदियों को दोनों का फायदा प्राप्त हो रहा है। जेल में बंदियों को जागरूक करने के कारण आज जेल में बंदियों की संख्या कम हो रही है।जिससे यह पता चलता है कि बंदी जागरूक हो रहे हैं और अपराध से दूर हो रहे हैं।
साथ ही उन्होंने बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बताते हुए कहा कि नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची द्वारा जेल बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जा रहे हैं। डॉ शंभू कुमार ने बताया कि हम आजाद देश के नागरिक हैं परंतु कानून का भी पालन करना चाहिए। शिविर में पैनल अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जेल में बंदियों को किसी भी तरह की समस्या हो उनकी समस्या की जानकारी मिलते ही उनकी समस्या का समाधान किया जाता है। जेलर नीरज कुमार ने कहा कि हमें यहां से अपने आप को सुधार कर आगे बढ़ना चाहिए। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




