Bokaro News: भाकपा नावाडीह अंचल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: भाकपा की बैठक नावाड़ीह में हुई, जिसमें आगामी 1 सितंबर के दिल्ली मार्च को सफल बनाने, जनजागरण और पदयात्रा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं ने गैरमजरूआ जमीन की रसीद, पेंक अस्पताल की बहाली, और विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

Bokaro News: भाकपा नावाडीह अंचल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। भाकपा नावाडीह अंचल परिषद की बैठक बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज परिसर में चेतलाल महतो की अध्यक्षता में की गई। संचालन पोखन महतो ने किया। आगामी एक सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को सफल बनाने, अगस्त माह में पूरे नावाडीह प्रखंड में जनजागरण एवं पदयात्रा अभियान चलाने सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने निर्णय लिया कि गैरमजरूआ जमीन की रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू कराने, पेंक अस्पताल को अविलंब चालू कराने तथा प्रखंड के सभी विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो, बेरमो अंचल सदस्य रामेश्वर साव, नुनुचंद महतो, डॉ अब्दुल कासिम, हनीफ अंसारी, रीतलाल महतो, जानकी महतो, रामचंद्र यादव, रामकिशुन महतो, जुमावली अंसारी, बालेश्वर महतो आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।