ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोराज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल: मंटू

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल: मंटू

पांच जुलाई की बंदी को लेकर झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य मंटू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भूमि...

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल: मंटू
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 03 Jul 2018 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पांच जुलाई की बंदी को लेकर झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य मंटू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन और राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में पांच जुलाई को पूरा झारखंड बंद रहेगा। इसकी घोषणा झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति और विपक्षी दलों ने कर दी गई है। बंद को सफल बनाने में कांग्रेस, राजद समेत अन्य विपक्षी दलों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार झारखंड का अस्तित्व मिटाना चाहती है। भाजपा सरकार में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। चोरी, हत्या, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता अब सड़क पर उतरने को तैयार है। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने सभी से पांच जुलाई को अपने-अपने प्रतिष्ठान और वाहन बंद रखने की अपील की। मौके पर दर्जनभर युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली। मौके पर यादव ने पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में झामुमो के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ रहा है। मौके पर बोकारो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कलाम अंसारी, केंद्रीय सदस्य हासन अंसारी, मनोज हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, विस्थापित नेता उदय गोस्वामी, बैजनाथ बेसरा, वीरेंद्र यादव, लालमोहन हेंब्रम, धीरेन महतो, फिरदोस अंसारी, प्रदीप रजक, बिनोद यादव, धनु लाल महतो, बद्री सोनकर, विनय यादव, भीम सोरेन, अभिमन्यु मांझी, मुर्शीद आलम, सलीम अंसारी, वीरू मुंडा, गोविंद हेंब्रम, मनोज कुमार साह, संतोष सिंह, केके मंडल, शांति सोरेन, चंदन कुमार, लकी गोस्वामी, जय कुमार महतो, दिलीप सोरेन, भरत यादव, संजय कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें