कृषक मित्रों को नहीं दी गई थी जानकारी: संतोष
नावाडीह प्रखंड के कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला में कृषक मित्रों को कोई जानकारी नहीं दी गई। परिणामस्वरूप, प्रगतिशील किसान इस कार्यशाला में भाग नहीं ले सके। उन्होंने इसे विभाग की खानापूर्ति बताया, जबकि नावाडीह कृषि बहुल क्षेत्र है।

नावाडीह। नावाडीह कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला स्तरीय खरीफ फसल का आयोजन नावाडीह प्रखंड के कृषक पाठशाला में आयोजित किया गया जिसमें विभाग द्वारा कृषक मित्रों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कृषक मित्रों को जानकारी बिना प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में प्रखंड के प्रगतिशील किसान इस कार्यशाला में भाग नहीं ले सके। कहा कि विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है। नावाडीह 24 पंचायत वाला प्रखंड कृषि बहुल क्षेत्र होने के बावजूद भी कार्यशाला में एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद नहीं थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


