मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे तेतरिया टांड के ग्रामीण, सड़क-पानी-स्वास्थ्य संकट से बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

पेटरवार फोटो 04 तेतरिया टांड जाने वाली कच्ची सड़कपेटरवार फोटो 04 तेतरिया टांड जाने वाली कच्ची सड़कपेटरवार फोटो 04 तेतरिया टांड जाने वाली कच्ची सड़क

मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे तेतरिया टांड के ग्रामीण, सड़क-पानी-स्वास्थ्य संकट से बढ़ी परेशानी

पेटरवार प्रखंड की अरजुवा पंचायत स्थित तेतरिया टांड टोला के ग्रामीण वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। करीब 150 की आबादी वाले इस टोले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

ग्रामीणों के आवागमन के लिए मेरुदारु से तेतरिया टांड तक करीब दो किलोमीटर लंबी एकमात्र कच्ची सड़क है। वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के पक्कीकरण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। गर्मी और सर्दी में लोग किसी तरह आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

स्वास्थ्य सुविधा नहीं, 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है

टोले में चिकित्सा सुविधा पूरी तरह नदारद है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर पेटरवार जाना पड़ता है। रात के समय अचानक किसी की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सकों के भरोसे रहने को विवश हो जाते हैं। सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर अरजुवा में एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है, लेकिन वह भी रात में बंद रहता है।

एक चापाकल के सहारे पूरी आबादी

पेयजल संकट भी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। डेढ़ सौ की आबादी वाले इस टोले में केवल एक चापाकल है, जिस पर पूरा गांव निर्भर है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिनों से चापाकल का सोलर सिस्टम खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण लोगों को नदी-नालों के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेतरिया टांड टोला में कितनी आबादी है?
करीब 150 की आबादी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।