देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति
कथारा में एटक कार्यालय में श्रमिक संगठनों की बैठक हुई, जिसमें 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है और चारों लेबर कोड को रद्द करना इसका मुख्य उद्देश्य है। करगली में 2 फरवरी को एक कंवेंशन आयोजित किया जाएगा।

कथारा, प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा की जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में मंगलवार को बैठक में ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस व एक्टू से संबद्ध यूनियनों के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर झा ने की ।श्रमिक संगठनों के नेताओं ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकार की लड़ाई है चारों लेबर कोड को रद्द करना इस हड़ताल का मकसद है। मजदूरों के कई दशकों के संघर्ष, त्याग, तपस्या एवं बलिदान से श्रम कानूनों को बनाया गया था। परंतु आज देशी एवं विदेशी पूंजीपतियों को खुश रखने के लिए केन्द्र सरकार ने यह कोड को लागू जरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
यह लड़ाई श्रमिकों और पूंजीपतियों के बीच है। निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी को करगली में मजदूरों का कंवेंशन किया जायेगा जिसमें हड़ताल की सफलता को लेकर चर्चा होगी। इसकी जिम्मेवारी एटक के सुजीत कुमार घोष एवं इंटक के दिगंबर महतो को दी गई। लखन लाल महतो, श्यामल सरकार, नवीन विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, मथुरा सिंह यादव, महेन्द्र चौधरी, नरेश महतो, सुबोध सिंह पवार, बबलु फ्रांसिस, अजय सिंह, जयनाथ तांती, भागीरथ शर्मा, एसबी सिंह दिनकर, पीके विश्वास, निजाम अंसारी, जयनारायण महतो, पंकज महतो, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, विजय सिंह, आर उनेश, महारुद्र नारायण सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, संतोष ओझा, बालेश्वर गोप, राजदेव चौहान, अजय रविदास आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




