ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबालीडीह में श्रमिकों का वर्षों से शोषण हो रहा

बालीडीह में श्रमिकों का वर्षों से शोषण हो रहा

केंद्रीय अध्यक्ष त्यागी वर्णवाल की अध्यक्षता में कुर्मीडीह कार्यालय में राष्ट्रीय जनवादी मोर्चा की बैठक हुई। वर्णवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह में श्रमिकों का वर्षों से शोषण हो रहा...

बालीडीह में श्रमिकों का वर्षों से शोषण हो रहा
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोFri, 21 Sep 2018 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय अध्यक्ष त्यागी वर्णवाल की अध्यक्षता में कुर्मीडीह कार्यालय में राष्ट्रीय जनवादी मोर्चा की बैठक हुई। वर्णवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह में श्रमिकों का वर्षों से शोषण हो रहा है, लेकिन न तो जियाडा प्रबंधन का ध्यान है और न ही सरकार का। जियाडा में 500 इकाइयां हैं, लेकिन मुश्किल से 50 से 60 कारखाने चालू हालत में हैं। इन फैक्ट्रियों में मजदूरों को नियमानुसार न तो पीएफ मिलता है और न ही ईएसआई का लाभ मिलता है। मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा। मौके पर रमेश पांडेय, राजा पांडेय, पवन वर्णवाल, विनोद चौधरी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें