सीसीएल अमलो में मशीन में अगलगी को लेकर पहुंचे अधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

सीसीएल ढोरी एरिया में एलएंडटी मशीन में आग लगने से पूरी तरह बर्बाद हो गई। डीजीएमएस ने घटना की जांच की। मशीन की उम्र 25000 घंटों की थी, लेकिन यह 35000 घंटों से अधिक चल चुकी थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जबकि परियोजना में आग बुझाने की उचित व्यवस्था नहीं है।

सीसीएल अमलो में मशीन में अगलगी को लेकर पहुंचे अधिकारी

सीसीएल ढोरी एरिया के एएडीओसीएम परियोजना में मंगलवार को एलएंडटी 195 मशीन आग लगने से पूरी तरह बर्बाद हो गयी। मामले को लेकर बुधवार को डीजीएमएस एक्सवेशन बाला कृष्णा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आईएसओ बीपी सिंह ने बताया की जानकारी मिलने पर आए हैं, कमेटी गठन कर जांच की जायेगी। बताया जाता है कि जिस फेस में वह मशीन चल रहा था वहां चारों तरफ कोयले फेस में आग लगा हुआ है। उसके बावजूद भी आग बुझाने की उचित व्यवस्था परियोजना के पास नहीं है। जबकि परियोजना सहित प्रक्षेत्र के आधा दर्जन से ऊपर भारी मशीन आग के हवाले हो चुके हैं।

इससे पहले मामले में परियोजना के एक्सवेशन इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन इंक्वारी चल रही है। वहीं प्रोजेक्ट ऑफिसर नीलेश कुछ नहीं बता रहे हैं।यह मशीन सीसीएल गिरिडीह से दिसंबर 2021 अमलो में लाया गया था। उस समय मशीन लगभग 19400 घंटा चल चुका था। मशीन का आयु 25000 घंटा या 8 वर्ष है। मशीन घटना के समय 35000 घंटा से अधिक चल चुका था। एक्सवेशन इंचार्ज सतीश ने बताया कि 28000 घंटा चलने के बाद स्पेशल मेंटेनेंस किया गया था जिसमें लगभग 40 लाख रुपये खर्च किया गया था। बताया कि स्पेशल मेंटेनेंस के बाद 10000 घंटा और चलाया जा सकता है। बताया कि यह मशीन प्रतिदिन 12-15 घंटा चलाया जाता था। घटना के दिन भी 6 घंटा मशीन चल चुका था। बताया कि मशीन का मेंटेनेंस समय पर किया जाता था। हालांकि उस मशीन के मेंटेनेंस के लिए निविदा मार्च में ही निकल गयी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।