
20 को कुड़मी समाज की रेल टेका डहर छेंका आंदोलन
चास के कुड़मी छात्रावास में रविवार को कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक में 20 सितंबर से कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के लिए आंदोलन को सफल बनाने की चर्चा हुई। सभी गांवों से लोगों की भागीदारी...
चास। चास चंदनकियारी रोड़ स्थित कुड़मी छात्रावास में रविवार को कुड़मी समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो ने की। 20 सितंबर से कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। चास-चंदनकियारी, पिंड्राजोरा के प्रत्येक गांव से भारी संख्या में समाज के लोगों की भागेदारी पर चर्चा हुई। सदस्यों को प्रत्येक गांव से आंदोलन में लोगों के शामिल होने को लेकर जिम्मेदारी दी गई। मौके पर पार्वती चरण महतो ने कहा कि आंदोलन ऐतिहासिक होगा। चास चंदनकियारी के प्रत्येक गांव से भारी संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल होकर जायज मांग का समर्थन करेंगे।

उन्होंने समाज के लोगों को एकजुटता के साथ आंदोलन पर शामिल होने की अपील किया। अवसर पर शत्रुधन महतो , बुधु महतो , कंचन कुमार महतो , कुमोद चंद्र महतो ,जगरनाथ महतो ,विश्वनाथ महतो, दुर्गाचरण महतो ,अश्वनी महतो, गंगाधर महतो , राकेश महतो , शक्तिराम महतो ,अशोक कुमार महतो, अरुण कुमार महतो ,लालटू चंद्र महतो , विदेशी महतो ,सूरज डुंगरियार , मदन महतो, सुखलाल महतो , ठेकलाल महतो , खुदीराम महतो , सपन महतो ,लक्ष्मण महतो सहित अन्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




