Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsKidnapping of 5-Year-Old Police Issue Notices Against Three Accused in Purulia
दीपावली को लेकर बिजली विभाग की ट्रांसमिशन प्रबंधन की तैयारी पूरी

दीपावली को लेकर बिजली विभाग की ट्रांसमिशन प्रबंधन की तैयारी पूरी

संक्षेप:

दीपावली को लेकर बिजली विभाग की ट्रांसमिशन प्रबंधन की तैयारी पूरीदीपावली को लेकर बिजली विभाग की ट्रांसमिशन प्रबंधन की तैयारी पूरीदीपावली को लेकर बिजली

Oct 09, 2025 05:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बालीडीह पुलिस ने बुधवार को पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण में शामिल तीन आरोपियों के पुरुलिया कोटशिला स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया। बोकारो व्यवहार न्यायालय से जारी इश्तहार का तामिला करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर शशिकांत ठाकुर ने क्रमशः आरोपी सर्वेन्दु के चेका, रिजु मंडल के दंगल, प्रकाश कुमार के बेलाडीह स्थित घर पर परिजनों के सामने इश्तहार चिपकाया। बताता चलूं कि नौ अगस्त 2021 को रेलवे कालानी स्थित मौसी दीपाली महतो व मौसा उत्म महतो के घर से पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुरुलिया निवासी रूपाली महतो का आरपीएफ जवान पति पशुपति महतो से संबंध अच्छे नहीं थे, दोनों के बीच अदालत में मामला विचाराधीन था।

बेटा रूपाली के साथ रह रहा था, जिसे पिता अपने पास रखना चाहता था। इस डर से रूपाली ने बेटे को बालीडीह स्थित रेलवे कालानी अपने बहन के घर रखा था। घटना के दिन बिजली चेक करने का झांसा देकर चार आरोपी घर में घुसे, फिर बच्चे को लेकर फरार हो गए। मां के लिखित शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज अनुसंधान शुरू हुआ तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि बच्चे के अपहरण का मास्टरमाइंड उसका पिता ही है। बच्चे की तलाश तेज की गई। तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नूतन मोदी के दबाव में आरोपी पिता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पर तीन आरोपियों के चेहरे अब भी सामने आने बाकी थे। इस बीच कांड के अनुसंधान का जिम्मा दरोगा शशिकांत को सौंपा गया। उन्होंने तीनों अज्ञात आरोपी को चिन्हित करते हुए कोर्ट से वारंट निर्गत करने का आग्रह किया। आरोपी लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहे है। इश्तहार के बाद भी वो कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस कोर्ट के आदेश से कुर्की की प्रक्रिया पूरी करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;