केबी कॉलेज की छात्रा का चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए

Mar 11, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

कथारा, प्रतिनिधि।केबी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला वॉलंटियर का चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव 2026 के लिए युवा कार्यक्रम एवं

केबी कॉलेज की छात्रा का चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए

कथारा, प्रतिनिधि। केबी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला वॉलंटियर का चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव 2026 के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया है। यह 17 से 22 मार्च तक दीमापुर, नागालैंड में होगा। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से दो वॉलंटियर्स का चयन किया गया है जिसमें जागृति कुमारी, केबी कॉलेज बेरमो एवं शिवम कुमार रॉय, गुरु नानक कॉलेज धनबाद से हैं। इस आयोजन में बिहार राज्य के दो विश्वविद्यालय मुंगेर व बीएन मंडल तथा के दो विश्वविद्यालय विनोद बिहारी महतो कोयलांचल एवं विनोबा भावे से एक एक वॉलंटियर का चयन हुआ है।

चार विश्वविद्यालय से एक छात्र व एक छात्रा का चयन किया गया है। बिहार-झारखंड राज्य का टीम मैनेजर का दायित्व मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया है। जागृति का चयन होने से केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने खुशी व्यक्त की है। नॉर्थ ईस्ट राज्य में जाकर जागृति अपने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय एवं झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।