Karwa Chauth Celebrations in Bokaro Women Observe Fast for Husband s Longevity करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा उपवास, पति के लम्बी उम्र के लिए की कामना , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsKarwa Chauth Celebrations in Bokaro Women Observe Fast for Husband s Longevity

करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा उपवास, पति के लम्बी उम्र के लिए की कामना

-चांद के दीदार होने पर खत्म की उपवास, कई जगह कथा का आयोजनकरवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा उपवास, पति के लम्बी उम्र के लिए की कामनाकरवा चौथ पर सुहागिनों ने

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 11 Oct 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा उपवास, पति के लम्बी उम्र के लिए की कामना

शुक्रवार को बोकारो के कई हिस्सो में सुहागिनों ने करवा चौथ का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया। पति के दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर सुहागिनों ने दिन भर का निर्जला उपवास रखा। देर शाम को चंद्रोदय के बाद विधि विधान के साथ महिलाओं ने उपवास खत्म की। इससे पहले सुहागिनों ने चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया व चांद निकलने के बाद चलनी से चांद का दीदार किया। उसके बाद पति की दीर्घायु के लिए कामना व पूजा की रस्म पूरी की। दूसरी ओर करवा चौथ के अवसर पर पति की ओर से व्रतियों को आकर्षक उपहार भी दिए गए।

सेक्टर 4 की किरण ने बताया कि करवा चौथ का व्रत परिवार में खुशियों के साथ-साथ परस्पर स्नेह भी बढ़ाता है। पति के लंबी उम्र व सुख शांति की कामना पंडित श्रवण झा ने बताया कि कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष के चतुर्थी उत्तर भारतीय परिवारों में महिलाएं करवा चौथ का वृत बड़ी श्रृद्धा व उत्साह के साथ रखती हैं। दाम्पत्य जीवन में विघ्न ना आए, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहे व पति की लम्बी उम्र की मंगलकामना के साथ शनिवार को करवा चौथ का व्रत किया गया। करवा चौथ का व्रत गणेशजी का व्रत होता है। जो दाम्पत्य जीवन में समृद्धि देते हैं। मंदिरो में किया दर्शन करवा चौथ के दिन महिलाओं ने दिन भर उपवास रखा। शाम को सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर सहित अन्य कई मंदिरो में करवा की कथा हुई। जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया। कथा श्रवण करने के बाद व्रतियों ने गणेश पूजा के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी व देवताओं की पूजा अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर देवों के आशिर्वाद भी लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।