बालक कबड्डी में ललमटिया ने भूली नगर को किया पराजित
बालक कबड्डी में ललमटिया ने भूली नगर को किया पराजितबालक कबड्डी में ललमटिया ने भूली नगर को किया पराजितबालक कबड्डी में ललमटिया ने भूली नगर को किया पराजित

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी की ओर से 37 वां प्रांतीय खेलकूद समारोह में बालकों का कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 सी में शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ बजरंगबली की पूजा आराधना व आरती के साथ हुआ।
प्रतियोगिता का विवरण
इसके उद्घाटन सत्र में विद्या विकास समिति झारखंड के खेलकूद के संरक्षक व देवघर विभाग के विभाग प्रमुख सुरेश मंडल ने बताया समूह खेलकूद में बालकों के सर्वांगीण विकास का कार्य विद्यालय करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों में 1988 से चली आ रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रांत के 33 विद्यालयों से अंडर 14 व अंडर 19 आयु वर्ग के 637 बालक हिस्सा लेंगे। जिनकी प्रतियोगिता बाल वर्ग, किशोर वर्ग व तरुण वर्गों में किया जाएगा। अंडर 14 बाल वर्ग में छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बाले भाग लेंगे। वहीं अंडर 17 में नवम व दशम कक्षा के खिलाड़ी भाग लेंगे और अंडर-19 में तरुण वर्ग कक्षा एकादश व द्वादश के बालक खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं की संख्या
दो दिनों में कबड्डी की कुल 36 प्रतियोगिता होगी, वहीं खो-खो की 22 प्रतियोगिता होगी। अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्या मंदिर 9डी के अध्यक्ष अभय रंजन श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों व निर्णायक मंडली को शुभकामनाएं दी। उदघाटन सत्र में धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, वृंद राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह,, प्रांतीय प्रतिनिधि सिद्धेश नारायण दास, कार्यक्रम के संयोजक व शिशु मंदिर 9डी के सचिव जीपी सिंह, 2ए के सचिव अनिल कुमार,चंद्रभूषण शुक्ला, सरयू गोस्वामी,धीरेंद्र गोप, प्राचार्य राजेंद्र कामत, संजीव कुमार व पंकज मिश्रा के साथ स्थानीय विद्यालय के सभी शिक्षक शामिल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में ललमटिया की टीम ने भूली नगर को 22 के मुकाबले 36 अंक से बुरी तरह से पराजित कर उदघाटन मैच जीत लिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


