बधाई हो बेटी हुई है पर दंपत्ति ने मनाई खुशियां, सजी वाहन में बेटी को लेकर घर पहुंचे
पेटरवार फोटो 02 नवजात बेटी के साथ दंपतिबधाई हो बेटी हुई है पर दंपत्ति ने मनाई खुशियां, सजी वाहन में बेटी को लेकर घर पहुंचेबधाई हो बेटी हुई है पर दंपत्

पेटरवार, प्रतिनिधि। बेटी पैदा होने पर लोग एक बोझ समझते लगते है और चेहरे का मुस्कान बदल जाती है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में एक महिला को बेटी पैदा होने पर पिता और पत्नी ने खुशी का इजहार किया और कहा कि ईश्वर ने हमारी सुन ली और बेटी के रूप में एक लक्ष्मी हमारे घर भेज दी। इस खुशी के पल में नवजात बेटी के पिता विक्की प्रसाद गुरुवार को जब अपनी नवजात बेटी और उसकी मां नीतिका देवी को अस्पताल से छुट्टी कराकर बैलून से सजी कार में सवार होकर अपने घर गए। क्या है मामला: प्रखंड के दारिद पंचायत के लुकैया गांव निवासी विक्की प्रसाद की पत्नी नीतिका देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में बड़ा ऑपरेशन के बाद पांच दिन पूर्व एक बेटी पैदा हुई थी।
बेटी पैदा होने पर परिवार में खुशी का माहौल पैदा हो गया। नवजात बेटी को उसके पिता ने बैलून से सजी वाहन से गुरुवार को अपने घर ले गए, विदित हो कि विक्की प्रसाद को पहले से ही एक पुत्र वेदांत प्रसाद है। घर में जच्चा बच्चा की बालाएं ली गई और आरती उतारकर घर में प्रवेश कराया गया। इस मौके पर जमकर मिठाई बांटी गई। नीतिका को बेटी होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने नवजात पुत्री के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि बधाई हो बेटी हुई है। अस्पताल कर्मियों ने ताली बजाकर जच्चा बच्चा को अस्पताल ले बिदाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


