जीजीपीएस चास में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन
जीजीपीएस चास में तीन दिवसीय समर कैंप का समापनजीजीपीएस चास में तीन दिवसीय समर कैंप का समापनजीजीपीएस चास में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

जीजीपीएस चास में प्री नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैम्प जॉय जंक्शन 2026 का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य सुमन नागिया व बाचस्पति मिश्रा ने फीता काटकर किया। प्राचार्य ने कहा समर कैम्प का आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। तीन दिवसीय इस शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। वाद्य व गायन संगीत, नृत्य, कला-शिल्प, अबेकस, ब्रेन जिम व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के साथ-साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस जैसे खेलों का आयोजन हुआ।
जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा समर कैम्प वह मंच है जहां बच्चों की प्रतिभा पाठ्यपुस्तकों से निकलकर प्रकाश में आती है। सचिव एसपी सिंह ने कहा ऐसे शिविर बच्चों को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखते हैं और उन्हें आनंद के साथ अपनी रुचियों को पहचानने का अवसर देते हैं। समापन समारोह में जॉय जंक्शन के सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


